{"_id":"6a0b6973facca65a3e0890a8","slug":"farmer-electrocuted-by-live-wire-breathes-his-last-amethi-news-c-96-1-ame1002-166126-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तार में उतरे करंट की चपेट में आया किसान, सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तार में उतरे करंट की चपेट में आया किसान, सांसें थमीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जामों। गौरा गांव निवासी किसान रामकुमार (56) सोमवार को खेत में लगे कटीले तार पर एलटी विद्युत लाइन का तार गिरने से करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नकछेद मौर्य ने बताया कि उनका बेटा रामकुमार सुबह धान की नर्सरी तैयार करने के लिए खेत में पानी भरने गया था। ट्यूबवेल के पास मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए कटीले तार में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में वह आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित कराई और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद रामकुमार को तार से अलग किया गया।
परिजन उन्हें लेकर सीएचसी जामों पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। प्रारंभिक जांच में खेत की मेड़ पर लगे कटीले तार पर एलटी विद्युत लाइन का तार गिरने से करंट प्रवाहित होने और उसकी चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Trending Videos