{"_id":"6a8206d85358687c240ef4d7","slug":"delivery-boy-dies-in-collision-between-two-bikes-amethi-news-c-96-1-ame1012-173465-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में डिलीवरी बॉय की मौत
Mon, 17 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मुसाफिरखाना-चिलबिला हाईवे पर शुक्रवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में शिवगढ़ जलालपुर के पुरवा दूबेपुर निवासी ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय अजय कुमार दूबे (40) की मौत हो गई। हादसा प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार दूबे 14 अगस्त को चिलबिला-अंतु मार्ग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर परिजन प्रयागराज पहुंचे और शव लेकर घर आए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा प्रतापगढ़ में होने के कारण आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
पति के शव से लिपटकर रोती रही कविता
अजय की मौत से पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के शव से लिपटकर रोती कविता को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। छह वर्षीय पुत्र अशित दूबे और एक वर्षीय बेटी अंशिका भी पिता की मौत से बिलखते रहे। पिता राममूरत दूबे गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।