{"_id":"69e67754552b9c748a0afa38","slug":"digital-x-ray-started-patients-upset-due-to-non-availability-of-films-amethi-news-c-96-1-ame1008-163874-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिजिटल एक्सरे शुरू, फिल्म न मिलने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिजिटल एक्सरे शुरू, फिल्म न मिलने से मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीनें शुरू हो गई हैं। इससे जांच प्रक्रिया तेज हुई है लेकिन मरीजों को एक्सरे फिल्म नहीं मिल रही है। ऐसे में मोबाइल पर फोटो देकर काम चलाया जा रहा है, जिससे कई लोगों को परेशानी हो रही है।
भादर, जामों, अमेठी, मुसाफिरखाना और जगदीशपुर स्थित सीएचसी में अब डिजिटल एक्सरे किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर जांच के बाद मरीजों को फिल्म उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक्सरे की तस्वीर मोबाइल फोन में लेकर मरीजों को दी जा रही है। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं, उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पहले इन केंद्रों पर मैनुअल एक्सरे मशीनें थीं, जिनसे मरीजों को फिल्म मिलती थी।
नई मशीनें लगने के बाद भी प्रिंटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसी कारण मरीजों को रिपोर्ट के रूप में फिल्म नहीं मिल पा रही है। अमेठी सीएचसी पर पहुंचे मरीज जावेद और विनोद को एक्सरे की केवल मोबाइल फोटो दी गई। फिल्म न मिलने से उन्हें आगे इलाज कराने में परेशानी हुई। सीएचसी के तकनीशियन राजेश कुमार ने बताया कि प्रिंटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जब तक व्यवस्था नहीं होती, तब तक मोबाइल पर ही एक्सरे की फोटो दी जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X