{"_id":"69dbea981e94eedddf052ee8","slug":"everyone-will-leave-here-in-time-amethi-news-c-96-1-ame1015-163222-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वक्त पे सब यहां से चले जाएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वक्त पे सब यहां से चले जाएंगे...
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता कस्बे के श्रीमती राजरानी अग्निहोत्री पीजी कालेज मे आयोजित कवि सम्मेलन मे कविता पाठ करती
विज्ञापन
सिंहपुर। सेमरौता स्थित श्रीमती राजरानी अग्निहोत्री पीजी कॉलेज में रविवार को संस्थापक पंडित शिवकुमार अग्निहोत्री की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। विभिन्न जिलों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समा बांधा कि पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित शिवकुमार अग्निहोत्री की प्रतिमा एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अध्यक्षता पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी माता प्रसाद अवस्थी ने की। शुरुआत में लखनऊ से आईं कवयित्री डॉ. सुमन चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद काव्य पाठ का दौर शुरू हुआ।
उन्नाव के वरिष्ठ कवि रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रलयंकर ने अपनी रचना में संस्थापक के व्यक्तित्व और योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अमेठी के कवि रामशंकर सिंह ने बदलते पारिवारिक रिश्तों पर मार्मिक कविता सुनाई। बाराबंकी के शिव किशोर तिवारी खंजन ने ओजपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं में उत्साह भर दिया। कवि जितेंद्र मिश्रा यायावर ने वक्त पे सब यहां से चले जाएंगे, सेवा जिसने भी की वह रह जाएंगे... पंक्तियों के माध्यम से जीवन के सत्य और सेवा के महत्व को भावपूर्ण ढंग से रखा, जिस पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।
रायबरेली के प्रवीण त्रिपाठी ने शिक्षा और सेवा पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। वहीं भवानी प्रसाद तिवारी ने पिता के महत्व पर आधारित रचना सुनाकर माहौल भावुक कर दिया। पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित कर सेवा का संदेश भी दिया गया।
इस दौरान कन्हैयालाल त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, सुरेश त्रिवेदी, राकेश त्रिपाठी, महबूब खान बुग्गी, मो. अशरफ बेग, नागेश्वर प्रसाद तिवारी, परमानंद मिश्र, श्रीकांत पांडेय, शिवाकांत त्रिपाठी, गोवर्धन प्रसाद मिश्रा, रमाशंकर अवस्थी, सदाशिव अवस्थी, गौरव तिवारी, सुशील अग्निहोत्री, सुरेश अग्निहोत्री, अभिषेक, सिद्धार्थ अग्निहोत्री, मो. लतीफ, चौधरी वहाज आदि मौजूद रहे।
Trending Videos