सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer dies after being hit by a train

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a train
विज्ञापन
जगदीशपुर। कमरौली के पूरे गोसाई पलिया पश्चिम गांव निवासी किसान जय प्रकाश गिरि (55) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर नोती दुबे का पुरवा के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




परिजनों के अनुसार जय प्रकाश शनिवार रात भोजन के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक न लौटने पर परिवार ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह फोन से सूचना मिली कि उनका शव रेल ट्रैक के पास पड़ा है। बताया गया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वह कैसे पहुंचे, इसे लेकर परिवार में असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। परिवार की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



बिलख उठा परिवार

जय प्रकाश की मौत से परिवार में शोक छा गया है। वृद्ध मां इंद्रमती बेटे की मौत पर बिलख रही हैं। पत्नी सरोजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे कुलदीप, संजय, आशीष और बेटियां सुषमा, रामावती व प्रीति गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed