{"_id":"6a0f5750b9e2e4508b09f138","slug":"farmers-plagued-by-power-tripping-raise-their-voices-amethi-news-c-96-1-ame1008-166358-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रिपिंग से परेशान किसानों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रिपिंग से परेशान किसानों ने उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले किसानों ने बिजली संकट और खाद की समस्या को लेकर आवाज बुलंद की। बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने गौरीगंज तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम प्रीति तिवारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, खाद की कमी और अधूरी चकबंदी जैसी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।
भाकियू जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने कहा कि महोना पश्चिम विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रसूलपुर, सौना, सिंदुरवा, महोना और कोयलारा मुबाकरपुर गांवों में लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कठौर विद्युत उपकेंद्र की यूपीसीडा आवासीय कॉलोनी में भी लंबे समय से बिजली संकट बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता है। धान रोपाई से पहले यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
ज्ञापन में आंधी-तूफान में गिरे पेड़ों को बिना अनुमति काटने की छूट देने और पुलिस व वन विभाग के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग भी शामिल रही। साथ ही चकबंदी विभाग में वर्षों से जमे कर्मचारियों के तबादले की मांग उठाई गई। इस दौरान शेषनाग तिवारी, श्रवण कुमार, जकरिया अहमद, प्रदीप पाठक और सफीक अहमद समेत कई किसान मौजूद रहे।

Trending Videos