{"_id":"6a0f5961b49ba81a5f024cd4","slug":"tributes-paid-on-rajiv-gandhis-death-anniversary-amethi-news-c-96-1-ame1008-166362-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जिलाध्यक्ष व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय समेत विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौरीगंज में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच से जोड़ते हुए सूचना और तकनीकी क्रांति की मजबूत नींव रखी।
उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और गांव, गरीब, किसान व युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। संजय गांधी अस्पताल परिसर में प्रशासक मनोज मुट्टू और सीओओ अवधेश शर्मा ने मरीजों की सेवा को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
भादर और बहादुरपुर में भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माता प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह, बृजेश तिवारी, रामबरन कश्यप, सर्वेश सिंह, गीता सिंह, दयाराम सोनी और धर्मेंद्र तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बहादुरपुर में भी मनाई गई पुण्यतिथि
फुरसतगंज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहादुरपुर की ओर से नहर कोठी चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

Trending Videos