{"_id":"6a610cf309b5cf7f8e024091","slug":"farmers-submitted-a-memorandum-regarding-their-seven-point-demands-amethi-news-c-96-1-ame1027-171444-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सात सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सात सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Thu, 23 Jul 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में किसान पंचायत आयोजित कर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में भादर गांव के किसान मोहित के घर के सामने जमा गोबर और कूड़े का ढेर हटाने, सवनगी गांव में खड़ंजा निर्माण कराने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत, सरकारी नालियों की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की गई। इसके अलावा भादनहरराय गांव की सीता के गिरे कच्चे मकान के लिए आवास उपलब्ध कराने तथा तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की भी मांग उठाई गई। किसान नेताओं ने कहा कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। बैठक में शिव मौर्य, उमेश चंद्र मिश्र, हौसिला प्रसाद यादव, श्रीराम कोरी, विनोद कुमार पांडेय, शकुंतला समेत अन्य किसान मौजूद रहे।