सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog, drizzle and cold winds increase the cold

Amethi News: कोहरा, बूंदाबांदी और सर्द हवा से बढ़ी ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fog, drizzle and cold winds increase the cold
गौरीगंज शहर में रविवार सुबह कोहरे के बीच हाईवे से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वसंत ऋतु के आगमन के बाद भी मौसम स्थिर नहीं हो सका। रविवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दृश्यता कम रहने से सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। कुछ समय बाद तेज हवा चलने पर कोहरा छटा और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर बादलों और धूप का आना-जाना बना रहा। सर्द हवा और रात में पाले के असर से ठंड बनी रही। धूप निकलने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी, जिससे लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिली।
Trending Videos



रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी-पूर्वी हवा 5.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। सुबह कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कई स्थानों पर दूरी स्पष्ट न दिखने से आवागमन बाधित हुआ। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड और कोहरे के कारण केवल आवश्यक कार्यों से जुड़े लोग ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सुबह सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में धूप निकलने पर चहल-पहल कुछ बढ़ी, मगर ठंडी हवा चलते रहने से लोग अधिक देर बाहर नहीं ठहरे। शाम होते ही फिर से कोहरे का असर दिखने लगा और तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई।


मौसम के पल-पल बदलते रुख ने जनजीवन को पूरे दिन प्रभावित रखा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। पूर्वी दिशा से सामान्य गति की हवा चलने के आसार हैं।



कोहरे से रबी फसलों को लाभ की उम्मीद
कोहरे और तापमान में गिरावट से रबी फसलों की पैदावार बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही है। गेहूं, सरसों, चना, मसूर और मटर की फसलों को इस मौसम से लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान अमरनाथ मिश्र, जमुना प्रसाद तिवारी, भोलानाथ यादव और शकील अहमद का कहना है कि कोहरा और ठंड बढ़ने से फसलों की बढ़वार अच्छी रहती है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि पाले और कोहरे के बढ़ते असर को देखते हुए आलू, सरसों और सब्जी की फसलों की निगरानी जरूरी है। साथ ही रोग नियंत्रण पर समय रहते ध्यान देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed