{"_id":"6a344084f526e246c80b2ce0","slug":"health-deteriorating-due-to-humidity-and-heat-amethi-news-c-96-1-ame1008-168566-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उमस और गर्मी से बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उमस और गर्मी से बिगड़ रही सेहत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज धूप, उमस और बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी व दस्त के मरीजों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही परचा काउंटर, पैथोलॉजी और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में 786 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें पेट दर्द, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या अधिक रही।
सुबह 11:20 बजे अस्पताल परिसर में मरीज और तीमारदार उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। फिजिशियन कक्ष के बाहर कुर्सियां भर चुकी थीं और कई मरीज खड़े होकर इंतजार करने को विवश दिखे। 161 मरीज पेट दर्द और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे, जबकि डिहाइड्रेशन के आठ मरीज दर्ज किए गए। 25 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। गौरीगंज निवासी कमलेश शुक्ल ने बताया कि पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल जाना पड़ा।
अमेठी की रीता देवी ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण चक्कर और कमजोरी महसूस हो रही थी। संग्रामपुर निवासी राजेश कुमार ने भी पेट दर्द और दस्त की शिकायत पर चिकित्सक से परामर्श लिया। फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि इन दिनों उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इससे बचाव के लिए धूप से बचने के साथ पर्याप्त पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है।