{"_id":"69d7fcfbaaf9544b3006a289","slug":"jungbaaz-jagdishpur-team-became-the-champion-amethi-news-c-96-1-lu11010-163020-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जंगबाज जगदीशपुर टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जंगबाज जगदीशपुर टीम बनी चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। रामगंज के कौहार मैदान में अमेठी टीचर प्रीमियर लीग सीजन चार का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने किया। फाइनल मुकाबले में जंगबाज जगदीशपुर ने तिलोई वॉरियर्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम के संतुलित प्रदर्शन के सामने तिलोई की टीम टिक नहीं सकी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलोई वॉरियर्स टीम 14.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। विनीत विन्नी ने 21 रन बनाए। जगदीशपुर के वीरेंद्र वर्मा ने चार विकेट लिए, जबकि राहुल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जंगबाज जगदीशपुर ने 10.5 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। चंदन शुक्ला ने 34 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। उनकी पारी में छह छक्के और सात चौके शामिल रहे। इस प्रदर्शन पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पूरे टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला। टूर्नामेंट में सत्यार्थ पांडेय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अभ्येन्द्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और देवेन्द्र पटेल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस मौके पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी, बीईओ आरके कश्यप, विवेक शुक्ल, धीरेंद्र सिंह, आशीष पांडेय और प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos