{"_id":"69d8a710b50b73ffd6018abe","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-speeding-bike-while-crossing-road-in-amethi-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैदल सड़क पार कर रहे थे मां-बेटे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर; महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैदल सड़क पार कर रहे थे मां-बेटे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर; महिला की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में पैदल सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बेटे की आंखों के सामने आरोपी भाग निकला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अस्पताल में मौजूद परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अमेठी में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos
हादसा कमरौली के उतेलवा मोड़ पर हुआ। हादसे में शांति सिंह (55) की मौत हुई है। वह बाराबंकी के रामसनेही घाट के पूरे भदौरिया मजरे तोरई पिथुरपुर गांव की रहने वाली थीं। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे आदर्श सिंह ने बताया कि वह मां शांति सिंह के साथ जगदीशपुर सीएचसी दवा लेने जा रहे थे। उतेलवा मोड़ पर ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे। वह आगे थे और मां पीछे चल रही थीं। इसी समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने आनन फानन मां को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार की पहचान की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन