सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The team examined the hospital

Amethi News: अस्पताल में टीम ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The team examined the hospital
विज्ञापन
जगदीशपुर। दिव्यांग महिला को अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने के वायरल वीडियो मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर एसीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की।
Trending Videos



टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां संबंधित महिला मरीज से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल में उपलब्ध स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की स्थिति का निरीक्षण किया गया। जांच टीम ने महिला, अन्य मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बयान दर्ज किए। करीब एक घंटे तक चली जांच के बाद टीम लौट गई। टीम का कहना है कि सभी तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, अस्पताल प्रशासन ने भी मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। अस्पताल अधीक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर वीडियो को भ्रामक बताते हुए अस्पताल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। इससे पहले बुधवार को एसडीएम भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर चुके हैं। प्रशासन ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।


सात अप्रैल को दिव्यांग महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी। आरोप है कि उसे व्हीलचेयर या स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके चलते वह फर्श पर घिसट कर जांच के लिए जाती दिखाई दी। उसके पति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed