{"_id":"69dd3d02ee16fbe489090c85","slug":"lawyers-boycott-work-amethi-news-c-96-1-ame1019-163273-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, जिससे विभिन्न अदालतों का कामकाज प्रभावित रहा। दिनभर वादों की सुनवाई नहीं हो सकी और वादकारियों को अगली तारीख लेकर लौटना पड़ा।
एसडीएम की अदालत में 83, एसडीएम न्यायिक की अदालत में 40, तहसीलदार की अदालत में 40, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 37, नायब तहसीलदार जगदीशपुर की अदालत में 47 तथा चकबंदी अधिकारी की अदालत में 70 मुकदमे सूचीबद्ध थे। कार्य बहिष्कार के चलते किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।
सुनवाई न होने से दूरदराज से आए वादकारी परेशान रहे। अधिवक्ताओं ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बताया गया कि यह विरोध प्रदर्शन 30 दिसंबर से जारी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सतीश सिंह, संजय कुमार शुक्ला, अश्विनी श्रीवास्तव, केके सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos