{"_id":"6a2b04a86b65ad99d90d86d5","slug":"more-than-16-million-voters-will-decide-the-panchayat-government-amethi-news-c-96-1-ame1002-167983-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 16 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे पंचायत की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 16 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे पंचायत की सरकार
Fri, 12 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब 16,16,891 मतदाता ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों की किस्मत तय करेंगे।
अंतिम सूची के अनुसार जिले में 8,34,064 पुरुष और 7,82,827 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 51,237 अधिक है। पुनरीक्षण और संशोधन के बाद जारी यह सूची आगामी पंचायत चुनाव का आधार बनेगी।
ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार जगदीशपुर विकासखंड में 2,04,605 मतदाता हैं, जो जिले में सबसे अधिक हैं। सिंहपुर (1,71,785) और जामो (1,57,454) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। शाहगढ़ में सबसे कम 67,544 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जिले में 682 ग्राम पंचायतों के लिए 934 मतदान केंद्र और 2,489 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मतदाता करें सत्यापन
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) ज्योति सिंह ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची संबंधित कार्यालयों, खंड विकास कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे सूची में दर्ज अपने नाम और विवरणों का सत्यापन कर लें और किसी त्रुटि की स्थिति में नियमानुसार संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।