फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Last rites performed based on the assurance of a report and an arrest within 36 hours.

Amethi News: 36 घंटे बाद रिपोर्ट व गिरफ्तारी के भरोसे पर अंतिम संस्कार

Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Last rites performed based on the assurance of a report and an arrest within 36 hours.
परिजनों से बातचीत करते सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज। स्रोत: नागरिक
जायस। कासिमपुर निवासी दिव्या सोनकर उर्फ फिजा बानो (26) का शव मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजन धरने पर बैठ गए। बुधवार को पीठाधीश्वर मौनी महाराज की मध्यस्थता और कार्रवाई के भरोसे के बाद परिजन माने। इसके बाद करीब 36 घंटे बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


दिव्या की मंगलवार को ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामला संवेदनशील होने के कारण जायस पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिजनों से बातचीत करते रहे। बुधवार सुबह बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए संवैधानिक स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों से जांच में लापरवाही न बरतने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। एसडीएम तिलोई डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ दिनेश मिश्र ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। सहमति बनने के बाद परिजनों ने दिव्या के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की।

मां आरती, पिता संजय, बेटे फैजान, भाई अनुराग, बहन मुस्कान और दादी जुगुनू समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें सांत्वना देते रहे।
-----------
दिव्या की मौत में रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार
कासिमपुर में दिव्या उर्फ फिजा बानो की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
दिव्या की मां आरती की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। बुधवार को पुलिस ने कासिमपुर निवासी मोबीन उर्फ पुत्तन (38), चांद बाबू (30), किस्मतुन निशा (58) और गौरीगंज के गुलरिहा निवासी शहनाज (30) को गिरफ्तार कर लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिजा की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed