फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officials cornered over electricity, fertilizer, and water.

Amethi News: बिजली, खाद व पानी के लिए अफसरों को घेरा

Thu, 20 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Officials cornered over electricity, fertilizer, and water.
अमेठी सिटी। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस में पिछली समस्याओं का निस्तारण न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली कटौती, खाद की किल्लत, नहर में पानी और निराश्रित गोवंश के मुद्दे पर किसानों ने अधिकारियों से सवाल किए। सीडीओ पूजा साहू और उप कृषि निदेशक ने किसानों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


किसान हरीश सिंह ने अघोषित बिजली कटौती, केंद्रों पर खाद न मिलने और नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने का मुद्दा उठाया। रीता सिंह ने बिजली कनेक्शन में देरी का मामला उठाते हुए कहा कि कई जगह खंभे लगा दिए गए, मगर तार और इंसुलेटर नहीं लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हें लगाने का खर्च आवेदकों से ही लिया जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने लंबित कनेक्शन पूरे कराने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने की मांग की। रणंजय सिंह ने पचेहरी अल्पिका की टेल तक खोदाई न होने और पशुओं का टीकाकरण न किए जाने की बात रखी। राकेश मिश्र ने निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने, टैगिंग और टीकाकरण कराने की मांग की। उन्होंने पशु आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को पात्र लोगों को सुपुर्द करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सिंह ने जर्जर एचटी लाइन का मामला उठाया। बताया कि जगदीशपुर में अयोध्या मार्ग के पास लाइन खतरनाक हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद ध्यान न दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। शाहगढ़ क्षेत्र में यूरिया की किल्लत का मुद्दा भी उठा। किसानों ने आरोप लगाया कि थोक विक्रेताओं को यूरिया देते समय अन्य सामग्री लेने का दबाव बनाया जाता है।


किसानों ने वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान सीवीओ डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन, एआर सहकारिता अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed