{"_id":"6a8606058f813070be0e101b","slug":"rise-in-viral-fever-patients-crowds-at-the-chc-amethi-news-c-96-1-ame1027-173778-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वायरल बुखार के मरीज बढ़े, सीएचसी में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वायरल बुखार के मरीज बढ़े, सीएचसी में लगी भीड़
Thu, 20 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर। बारिश के बाद वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर की ओपीडी में बुखार पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक 182 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित रहे। कई मरीज गले में खराबी की शिकायत लेकर भी पहुंचे।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मिश्र ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे तक ओपीडी में 182 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। बारिश के बाद मौसम में बदलाव और संक्रमण के कारण वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
चिकित्सक डॉ. देवेश ने बताया कि वायरल बुखार से बचाव के लिए पानी उबालकर पीना चाहिए। ताजा और पौष्टिक भोजन लेने के साथ पर्याप्त नींद और आराम करना जरूरी है। घर में किसी व्यक्ति को बुखार या सर्दी-जुकाम होने पर उसका व्यक्तिगत सामान साझा नहीं करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें। बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -
बारिश में छत टपकी, परिसर में जलभराव
मंगलवार की बारिश के बाद सीएचसी परिसर में पानी भर गया। अस्पताल की छत से पानी टपकने के कारण बरामदे और गैलरी में फर्श गीला रहा। सीएचसी भवन और बीपीएचयू लैब के बाहर भी जलभराव रहा। मरीजों और तीमारदारों को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।