{"_id":"6a3c2292a71c8ddd88038569","slug":"naugirva-market-in-a-dilapidated-state-due-to-lack-of-amenities-amethi-news-c-96-1-ame1002-169053-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सुविधाओं के अभाव में बदहाल नौगिरवा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सुविधाओं के अभाव में बदहाल नौगिरवा बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंशीगंज। भेंटुआ ब्लॉक का प्रमुख नौगिरवा बाजार वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। करीब दो बीघा क्षेत्र में फैले इस बाजार में हर मंगलवार और शनिवार को किसान और सब्जी विक्रेता पहुंचते हैं, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2006 में ग्राम पंचायत ने करीब पांच लाख रुपये की लागत से दो चबूतरे बनवाए थे। इनमें एक पर टीन शेड भी लगाया गया था, लेकिन अब टीन शेड पूरी तरह गायब हो चुका है और दोनों चबूतरे कई स्थानों पर धंस गए हैं। सफाई के अभाव में बाजार परिसर में घास उग आई है। इकलौता इंडिया मार्का हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहा है। एडीओ पंचायत मनीष कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव अनिल पटेल को बाजार सुधार के लिए आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।