सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Parking and vending zones will improve the system

Amethi News: पार्किंग व वेंडिंग जोन से सुधरेगी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Parking and vending zones will improve the system
अमेठी कस्बे में लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। शहर में बढ़ती जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर रविवार को व्यापारी और स्थानीय लोग खुलकर सामने आए हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यवस्था सुधार के लिए व्यावहारिक सुझाव सामने आए, जिनमें पार्किंग और वेंडिंग जोन प्रमुख रहे।
Trending Videos



बैठक में व्यापारियों ने बताया कि शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से ग्राहक दुकानों के सामने ही वाहन खड़े करते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इसके समाधान के लिए शहर के चार प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। उनका मानना है कि इससे बाजारों में भीड़ कम होगी और आवागमन सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही ठेले और रेहड़ी संचालकों के लिए अलग वेंडिंग जोन चिह्नित करने का सुझाव दिया गया, ताकि सड़कों पर फैले अतिक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। व्यापारियों ने पीक समय में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू करने और समयबद्ध व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया।


जिला महामंत्री सुशील जायसवाल ने सीएचसी अस्पताल के पीछे बंद गेट को खोलने का सुझाव दिया, जिससे पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि व्यापारियों के सुझावों को आगे रखा जाएगा, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके।




ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार तय हो रूट प्लान
शहरी प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने कहा कि जाम और अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान सुनियोजित व्यवस्था से ही संभव है। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में पर्याप्त पार्किंग और वेंडिंग जोन विकसित किए जाएं, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार रूट प्लान तैयार किया जाए। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने के साथ वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना भी जरूरी है। व्यापारियों और आमजन के संयुक्त प्रयास से ही शहर को जाम से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed