सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Political turmoil erupts over a scuffle with the station in-charge at a women's rally.

Amethi News: महिला रैली में थाना प्रभारी से खींचतान पर सियासी घमासान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Political turmoil erupts over a scuffle with the station in-charge at a women's rally.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में शनिवार को प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकली महिला जन आक्रोश रैली के दौरान हुई घटना ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पुतला दहन के दौरान महिला थाना प्रभारी को एक युवक द्वारा खींचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
Trending Videos



मनीषी महिला महाविद्यालय से निकली रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। इस दौरान विपक्ष का पुतला दहन किया जा रहा था। इसी बीच महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने हस्तक्षेप कर पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया। जैसे ही वह आगे बढ़ीं, पीछे से एक युवक ने उन्हें खींचकर अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर कुछ देर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। इससे वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए तनाव भी देखा गया। वीडियो वायरल होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि महिला पुलिस का अपमान करने वाले लोग किसी महिला का सम्मान नहीं कर सकते और ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। घटना के बाद पूरे जिले में सियासी बहस तेज हो गई है।

एसपी सरवणन टी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव ने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है और इससे साफ है कि सत्ता पक्ष के लोग कानून व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की घटना प्रशासन पर दबाव का संकेत देती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर रैली निकालने वाले ही महिला पुलिसकर्मी का अपमान कर रहे हैं। सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने इसे महिला सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed