{"_id":"6a53ff51f24d88a96a0b5772","slug":"power-halt-amethi-news-c-96-1-ame1022-170552-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तकनीकी खराबी से 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तकनीकी खराबी से 10 घंटे गुल रही बिजली
Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। तकनीकी खराबी और लोकल फॉल्ट के कारण शनिवार रात से रविवार तक जिले के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमराई रही। विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में चार से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि जिला मुख्यालय पर पूरी रात ट्रिपिंग होती रही। इससे लोगों की नींद प्रभावित हुई। सुबह पेयजल संकट गहरा गया और धान की रोपाई के साथ घरेलू तथा व्यावसायिक कामकाज भी प्रभावित हुआ।
पनियार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सरुआंवा, हरिहरपुर, उलरा, पनियार, नोहरेपुर और चंदौकी समेत 60 से अधिक गांवों के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की बिजली शनिवार रात करीब 10 बजे गुल हो गई, जो रविवार सुबह आठ बजे बहाल हो सकी। जिला मुख्यालय पर भी शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक रुक-रुककर ट्रिपिंग होती रही। करीब हर आधे घंटे पर बिजली आने-जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
मुसाफिरखाना उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति शनिवार रात 11:35 बजे बाधित हुई, जो तड़के 3:40 बजे बहाल हो सकी। शुकुलपुर उपकेंद्र के सहजीपुर फीडर में रात 12:15 बजे ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति ठप हो गई। रविवार सुबह शुकुलपुर और धौरहरा फीडरों में भी तकनीकी खराबी आने से बिजली बाधित रही। करपिया उपकेंद्र में भी शनिवार रात आपूर्ति बाधित होने के बाद देर रात तक ट्रिपिंग जारी रही। मऊ, पीठीपुर, सेमरौता, जायस, जगदीशपुर, भादर, गोरखापुर और तिलोई सहित अन्य क्षेत्रों में भी चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
उधर, शहर के टाउन-एक, टाउन-दो और कोल्ड स्टोर फीडरों पर मरम्मत और रिकंडक्टरिंग कार्य के कारण भी आपूर्ति बाधित रही। शनिवार शाम टाउन-एक फीडर करीब एक घंटे बंद रहा, जबकि रविवार को टाउन-दो फीडर लगभग 30 मिनट और कोल्ड स्टोर फीडर पर शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी और लोकल फॉल्ट के कारण कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित हुई। सभी फॉल्ट दूर कर रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।