{"_id":"6a53ffa4de70d7acad0cdef5","slug":"thief-in-showroom-amethi-news-c-96-1-ame1002-170551-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चोर उठा ले गए 24 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चोर उठा ले गए 24 लाख के जेवर
Mon, 13 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। मोहनगंज के शाहमऊ कस्बे में शनिवार रात चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों से करीब 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। एक दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे, जबकि दूसरी दुकान की तिजोरी काटकर उसमें रखे जेवर समेट ले गए। रविवार सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
शाहमऊ निवासी रोशन सोनी ने बताया कि शनिवार शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार सुबह पहुंचे तो शटर टूटा मिला। दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब ढाई किलो चांदी के जेवरात उठा ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। वहीं सामने स्थित दूसरी ज्वेलर्स दुकान के संचालक जायस निवासी राकेश सोनी ने बताया कि चोरों ने दुकान की तिजोरी काट दी। उसमें रखे करीब सात किलो चांदी के जेवर, एक तोला सोना और सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये से अधिक है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रात 1:26 बजे कैमरे में दिखा संदिग्ध
वारदात के बाद व्यापारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में रात 1:26 बजे लाल शर्ट पहने एक युवक दुकान के बाहर लगा बल्ब निकालते हुए दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी पहचान हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।