फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power remained out for eight to ten hours.

Amethi News: आठ से 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 13 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for eight to ten hours.
 सिंहपुर में पेड़ों की छंटाई करता ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। तकनीकी खराबी और कटौती से जिले के कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति मंगलवार रात से बुधवार तक प्रभावित रही। कहीं आठ से 10 घंटे तक बिजली गुल रही तो कहीं दिनभर ट्रिपिंग होती रही। उमसभरी गर्मी में लगातार कटौती से लोग परेशान रहे। लो वोल्टेज के कारण कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन और सबमर्सिबल मोटर भी नहीं चल सके। पेयजल आपूर्ति और धान की सिंचाई के साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन



गौरीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति मंगलवार रात 8:17 से 11:15 बजे तक बाधित रही। बुधवार को भी दिनभर बिजली आती-जाती रही। शुकुलपुर उपकेंद्र पर मंगलवार रात 7:16 से 9:27 बजे तक आपूर्ति ठप रही। बुधवार सुबह भी ट्रिपिंग हुई। सहजीपुर निवासी राहुल, उमर वैश्य, देवांश तिवारी और रमाकांत पांडेय ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल मोटर, कूलर, फ्रिज और वाशिंग मशीन नहीं चल पा रही हैं। पंखे भी धीमी गति से चल रहे हैं।
विज्ञापन


अमेठी खंड के बड़गांव, भादर, भेटुआ, पीपरपुर, एचएएल, अमेठी, खेरौना, पीठीपुर और बेनीपुर उपकेंद्रों पर मंगलवार रात चार से पांच घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। जगदीशपुर खंड के जगदीशपुर, इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुलबाजार, सत्थिन और महोना उपकेंद्रों पर रात में सात घंटे से अधिक कटौती हुई। बुधवार को भी कई बार में चार घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलोई खंड के मोहनगंज, तिलोई, सेमरौता, जायस, फुरसतगंज और हतवा उपकेंद्रों पर मंगलवार रात छह से सात घंटे बिजली गुल रही। बुधवार को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली लाइनों से सटी पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।




मरम्मत और फ्यूज खराबी से भी परेशानी
शहर के टाउन-एक, टाउन-दो और टाउन-तीन फीडरों पर मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक कई बार आपूर्ति बाधित रही। तकनीकी शिकायत, फ्यूज खराबी और मरम्मत के कारण कटौती हुई। हरदेवनगर में फ्यूज खराब होने से तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। बुधवार सुबह टाउन-दो फीडर की आपूर्ति भी बाधित हुई। एसडीओ लालजी ने बताया कि तकनीकी शिकायतों और आवश्यक मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed