{"_id":"6a319ef9a90adb0890078ba1","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-five-hours-in-jamon-amethi-news-c-96-1-ame1022-168358-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जामों में पांच घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जामों में पांच घंटे ठप रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में सोमवार रात से मंगलवार तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गौरीगंज जिला मुख्यालय पर सोमवार रात करीब ढाई घंटे बिजली गुल रही। जामों में मंगलवार सुबह लगातार पांच घंटे कटौती की गई। शुकुलपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रात से सुबह तक तीन बार आपूर्ति बाधित हुई। पनियार, जायस, तिलोई, सेमरौता, भादर, जगदीशपुर, बड़गांव और मऊ क्षेत्र में भी कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे।
गौरीगंज में सोमवार रात 9:15 बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिला अस्पताल के सामने आग लगने के कारण आपूर्ति रोकी गई थी। रात 11:37 बजे बिजली बहाल की गई। जामों उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार रात करीब दो बजे बिजली चली गई और एक घंटे बाद आई। इसके बाद मंगलवार सुबह पांच से 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। पनियार पावर हाउस क्षेत्र में सोमवार रात 11:30 बजे बिजली बाधित हुई, जो करीब एक घंटे बाद बहाल हो सकी।
शुकुलपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार शाम 8:22 बजे आपूर्ति बंद हुई और रात 10:37 बजे बहाल हुई। रात 2:40 बजे फिर बिजली चली गई और भोर 4:15 बजे आई। मंगलवार सुबह 6:30 बजे तीसरी बार आपूर्ति बाधित हुई जो 7:22 बजे बहाल हुई। विभाग ने करनाईपुर लाइन में फाल्ट को कारण बताया। गौरीगंज के फोटो स्टूडियो संचालक अजय गुप्ता, जामों के वेल्डिंग कारोबारी शकील अहमद, पनियार के आरओ प्लांट संचालक राजेश मौर्य और जायस के आटा चक्की संचालक विनोद कुमार ने बताया कि बार-बार बिजली बाधित होने से कामकाज प्रभावित हुआ। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई रोस्टर कटौती नहीं की गई है।