{"_id":"6a31a1407f74e39d5f0e88ad","slug":"community-feasts-held-at-various-places-chants-of-bajrangbali-ki-jai-echoed-all-around-amethi-news-c-96-1-ame1002-168399-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जगह-जगह भंडारे, गूंजे बजरंगबली के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जगह-जगह भंडारे, गूंजे बजरंगबली के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील परिसर में प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जेठ के सातवें मंगलवार को जिलेभर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारे लगाए।
हनुमान मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को शरबत पिलाया और प्रसाद वितरित किया। गौरीगंज में मीडिया सेंटर के बाहर आयोजित भंडारे का शुभारंभ डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी ने किया। जिला पंचायत कार्यालय के सामने अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने प्रसाद वितरित किया। हनुमान तिराहा, संग्रामपुर, ठेंगहा, अमेठी, जगदीशपुर, शाहगढ़, भादर और मुंशीगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी भंडारों का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जामों में महात्मा गांधी चबूतरे के पास व्यापारियों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को हलुआ का प्रसाद बांटा। मुसाफिरखाना के पूरे पहलवान चौराहे पर आयोजित भंडारे में सुबह से दोपहर तक प्रसाद बांटा गया। राजाफत्तेपुर स्थित सीएचसी परिसर में भंडारे का शुभारंभ सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने किया। इसके बाद श्रद्धालुओं, मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसाद वितरित किया। सिंहपुर के पूरे त्रिवेदी बाबा ब्रह्मदेव के स्थान पर ग्रामीणों ने राहगीरों को शरबत पिलाया।
विज्ञापन
वेज बिरयानी का बांटा प्रसाद
फुरसतगंज। नहर कोठी चौराहे पर श्रद्धालुओं को वेज बिरयानी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण किया।