{"_id":"6a31a022542ae323cc025a18","slug":"a-festive-atmosphere-was-seen-in-schools-amethi-news-c-96-1-ame1008-168387-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूलों में दिखा उत्सव जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूलों में दिखा उत्सव जैसा माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
भादर के कंपोजिट विद्यालय सवनगी में पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत: शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी शहर। गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को जिले के 1570 परिषदीय विद्यालय खुल गए। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालयों में उत्साह का माहौल दिखा। बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
जिले में कुल 1,26,851 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 69,831 विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे। 57,020 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे, जिससे पहले दिन जिले की उपस्थिति करीब 55 फीसदी दर्ज की गई। विद्यालयों को रंगोली, गुब्बारों और स्वागत संदेशों से सजाया गया था। संग्रामपुर के टिकरिया समेत कई विद्यालयों में बच्चों को चॉकलेट, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। शिक्षकों ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश दिया। हालांकि कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रही।
नामांकन बढ़ाने के दिए निर्देश : ताला प्रथम और मिसरौली मॉडल स्कूल सहित कई विद्यालयों में सफाई व्यवस्था प्रभावित मिली। कुछ स्थानों पर परिसर और शौचालयों में गंदगी भी दिखाई दी। बीएसए संजय तिवारी ने पचेहरी समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने, अनुपस्थित बच्चों से संपर्क करने और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।