फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protest held for fertilizer and water

Amethi News: खाद व पानी के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Protest held for fertilizer and water
मुसाफिरखाना। खरीफ सीजन के बीच खाद, बिजली व नहरों में पानी के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय रहते समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन के जरिये कहा गया कि साधन सहकारी समितियों और सरकारी गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े। किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए तथा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 18 घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित कटौती पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। भाकियू ने सिंदुरवा रजकाहा, कठौरा, जाफरगंज, पलिया और महोना माइनर समेत अन्य नहरों में तत्काल पानी छोड़ने तथा हेड से टेल तक पानी पहुंचाने के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन का कहना रहा कि नहरों में पर्याप्त पानी न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने ग्रामसभा तेतारपुर में हुई हदबंदी कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि प्रभावित किसानों को बिना सूचना और नोटिस दिए कार्रवाई की गई।


संगठन ने कब्जा परिवर्तन और निर्माण कार्य पर रोक लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस मौके पर जगदेव यादव नईम अहमद अतीक चंदेल इम्तियाज कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed