Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: अचलपुर से प्रयागराज रवाना हुई तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा, जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
{"_id":"6a4f4b21f126133ad80f7e95","slug":"video-video-acalpara-sa-parayagaraja-ravana-haii-tajabhana-saha-ka-asatha-kalsha-yatara-jagaha-jagaha-lga-na-pashhapa-arapata-kara-tha-sharathathhajal-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अचलपुर से प्रयागराज रवाना हुई तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा, जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अचलपुर से प्रयागराज रवाना हुई तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा, जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
अमेठी। गौरीगंज विधानसभा से चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
अस्थि कलश यात्रा अचलपुर से शुरू होकर गोपालपुर, हरगांव, जोरावरपुर, बहादुरपुर, जामो, गौरीगंज और अमेठी होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। लोगों ने तेजभान सिंह के जनसेवा, विकास कार्यों और सरल स्वभाव को याद किया।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान तेजभान सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रयागराज में गंगा में अस्थि विसर्जन के साथ यात्रा का समापन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।