{"_id":"6a4e988c2d81dc90c602a6aa","slug":"three-development-blocks-get-new-bdos-amethi-news-c-96-1-ame1008-170220-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन विकासखंडों को मिले नए बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन विकासखंडों को मिले नए बीडीओ
Thu, 09 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले के विभिन्न विकासखंडों में लंबे समय से खाली खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पदों पर बुधवार को नई तैनाती कर दी गई। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आई दिव्या सिंह को अमेठी, श्रीप्रकाश पांडेय को भेंटुआ और हौशिला प्रसाद को बाजार शुकुल विकासखंड का नया खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। संग्रामपुर विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार शाहगढ़ के खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार को सौंपा गया है।
अमेठी, भेंटुआ सहित कई विकासखंडों में नियमित बीडीओ की तैनाती न होने से विकास कार्यों और जनसुनवाई पर असर पड़ रहा था। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठाना पड़ रही थी। जिला विकास अधिकारी वीरभान सिंह ने बताया कि स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों की तैनाती से विकास योजनाओं के संचालन में तेजी आएगी ।