सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ramphali lost her life in a dispute over half a foot of land.

Amethi News: आधा फीट जमीन के विवाद में गई रामफली की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ramphali lost her life in a dispute over half a foot of land.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दलशाहपुर सैदपुर गांव में आधा फीट जमीन को लेकर एक सप्ताह से चल रहा विवाद आखिरकार रामफली पाल की हत्या पर जाकर थम गया। घटना के बाद गांव में इस बात को लेकर चर्चा है कि विवाद को लेकर लगातार शिकायतें, पुलिस की आवाजाही और समझौते के प्रयास होने के बावजूद तनाव समाप्त नहीं हो सका।



ग्रामीणों के अनुसार रामफली और दूसरे पक्ष के बीच मकान के लिंटर निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह से दोनों पक्षों के बीच तनातनी थी। विवाद बढ़ने पर पुलिस कई बार गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। ककवा बाजार में भी पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायतों और समझौते के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। बुधवार रात विवाद हिंसक हो गया। गांव में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि समय रहते विवाद का प्रभावी निस्तारण हो जाता तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।
विज्ञापन




बहू बोली, उनके सामने किया गया हमला
बहू किरन पाल का आरोप है कि विवाद को लेकर कई दिनों से शिकायतें की जा रही थीं। पुलिस की मौजूदगी में समझौता भी हुआ था, लेकिन तनाव बना रहा। उनके अनुसार देर रात कई लोग घर में घुस आए और उनके सामने ही रामफली पर हमला किया गया। किरन का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो घटना टाली जा सकती थी।




सपा जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और शोक जताते हुए परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रामफली की हत्या दुखद और निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने परिजनों की प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से भी बात कराई। इस मौके पर मनीराम वर्मा, राजेश मिश्र, दीपू तिवारी, अनिल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


मौत की खबर मिलते ही लौट रहे बेटे-बेटियां
रामफली की मौत की सूचना मिलते ही नोएडा में रहने वाले पुत्र संजय पाल, मुंबई में रहने वाले अनिल पाल और हिसार में रहने वाली बेटी सुनीता घर के लिए रवाना हो गए। परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed