सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shouting is the best weapon in an uncomfortable situation

Amethi News: असहज स्थिति में चिल्लाना ही सबसे बड़ा हथियार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shouting is the best weapon in an uncomfortable situation
 गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। असहज परिस्थिति में तेज आवाज में चिल्लाना और चुप्पी तोड़ना सबसे बड़ा हथियार है। आपका यह संकेत सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आएंगे। इसलिए इसका अभ्यास जरूर करें। ये बातें सोमवार को पीएमश्री नवोदय विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला में एसपी सरवणन टी ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि 13 से 19 वर्ष की उम्र में मानसिक, शारीरिक और व्यावहारिक बदलाव आते हैं और नई जिज्ञासाएं जन्म लेती हैं।
Trending Videos


इस दौरान नकारात्मकता को नजरअंदाज कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, उपप्राचार्य बीपी सिंह, विकास चंद्र श्रीवास्तव, एनके मिश्र, डॉ. दयाराम यादव, संदीप कुमार गुप्त, डॉ. मानसिंह पटेल, शालिनी श्रीवास्तव, रेखा, ज्योति कुशवाहा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्वाइंटर

- गुड और बैड टच के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
- चुप्पी तोड़ें और बिना संकोच अभिभावकों व शिक्षकों को जानकारी दें।
- अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और जानकारी साझा न करें।
- सोशल मीडिया के सुरक्षा फीचर्स का उपयोग करें।
- अभिभावकों की बात मानें, वे भविष्य के लिए सही सोचते हैं।
- अकाउंट हैक होने पर तुरंत शिकायत करें।
- परीक्षा या किसी भी विषय में तनाव न लें, लक्ष्य पर ध्यान रखें।



सवाल-जवाब
सवाल : सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने पर क्या करना चाहिए। वैष्णवी

जवाब : दूसरे के फोन या सिस्टम में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड सेव न करें और न ही किसी से साझा करें। अकाउंट हैक होने पर तुरंत ब्लॉक करें और साइबर क्राइम पोर्टल या डायल 112 पर शिकायत दर्ज करें।

सवाल : रास्ते में असहज स्थिति होने पर क्या करें। आर्या चतुर्वेदी
जवाब : ऐसी स्थिति में तुरंत तेज आवाज में शोर मचाएं। अपने पास सेल्फ डिफेंस किट या पेपर स्प्रे रखें। घबराएं नहीं, साहस के साथ सामना करें।

सवाल : स्कूल में व्यवहार कैसा होना चाहिए। शिवांशी
जवाब : स्कूल में पढ़ाई के साथ कई चीजें सीखने को मिलती हैं। खेल और अन्य गतिविधियों में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है। सभी के साथ समान व्यवहार रखना चाहिए।

सवाल : किसी के साथ गलत हो रहा हो तो क्या करें। साक्षी
जवाब : चुप्पी न रखें। अभिभावकों और शिक्षकों को बताएं। हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देकर सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed