फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenage girl drowns in drain after going to relieve herself.

Amethi News: शौच के लिए गई किशोरी नाले में डूबी

Mon, 17 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 17 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl drowns in drain after going to relieve herself.
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के राजापुर नौडाड गांव निवासी शिफा बानो (17) की नाले में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को शौच के लिए गांव के पास नैया नाले पर गई किशोरी पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गई। करीब 24 घंटे बाद रविवार को अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने तीन किलोमीटर दूर उसका शव बरामद किया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन



किस्तम हुसैन उर्फ चांद बाबू ने बताया कि उनकी बेटी शिफा बानो शनिवार को शौच के लिए नैया नाले पर गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रविवार को अयोध्या से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। टीम ने करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर दूर किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed