सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager's Body Found in Bushes; Murder Suspected

Amethi News: झाड़ियों में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager's Body Found in Bushes; Murder Suspected
विज्ञापन
बाजारशुकुल। थाना क्षेत्र के बना का पुरवा बाहरपुर गांव में 12 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर खेत में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव निवासी रामबरन का पुत्र शिवम शनिवार शाम घर से निकला था। रविवार सुबह उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में सफेदा के पेड़ों की झाड़ियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अरविंद ने बताया कि शनिवार शाम गांव में एक महिला के निधन की सूचना पर शिवम घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के दो घर होने के कारण रात में किसी को यह पता नहीं चल सका कि वह किस घर में है। रविवार सुबह खेत में शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Trending Videos



सूचना पर क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह, जगदीशपुर और भाले सुल्तान थाने की पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशोर रात में खेत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिवम के शव का पोस्टमार्टम डॉ. पीतांबर कनौजिया और डॉ. पुष्पेंद्र की टीम ने पैनल के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की निगरानी में किया।
इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। गुदा स्वैब जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जबकि विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed