सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The controversy, which began with a social media post, reached the MLA's residence

Amethi News: सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद विधायक आवास तक पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The controversy, which began with a social media post, reached the MLA's residence
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सपा विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर मंगलवार रात हुए हंगामे की जड़ सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर और उस पर की गई टिप्पणियां बताई जा रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुई बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि मामला विधायक आवास तक पहुंच गया। पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी चल रही थी।


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले विधायक महाराजी प्रजापति एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति के पैर छूने वाली उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर साझा करते हुए कुछ लोगों ने कटाक्ष भरी टिप्पणियां कीं। पोस्ट में सत्ता और प्रभाव को लेकर भी टिप्पणी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक समर्थकों और पोस्ट साझा करने वाले पक्ष के बीच लगातार जवाबी पोस्ट और टिप्पणियां होने लगीं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बहस बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच तनातनी भी बढ़ती गई। आरोप है कि एक-दूसरे को खुली चुनौती देने जैसी टिप्पणियां भी की गईं।
विज्ञापन
Trending Videos


इसी बीच बड़ी संख्या में लोग उस युवक के घर पहुंचे, जिस पर पोस्ट का समर्थन करने का आरोप था। हालांकि युवक घर पर नहीं मिला। बाद में कुछ लोगों को जानकारी मिली कि संबंधित युवक आवास विकास कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर मौजूद है। इसके बाद कई लोग वहां पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को बाहर बुलाने की मांग को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। घटना के बाद देर रात तक इलाके में हलचल बनी रही। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

सीओ मनोज मिश्र का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर रात में हुई घटनाओं तक हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। बवाल के बाद देर शाम तक विधायक अमेठी नहीं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ में रहकर कार्रवाई के लिए पैरवी कर रही हैं।
---------
विधायक आवास पर तैनात किया गया पुलिस बल
विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। विधायक आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुराग प्रजापति ने सीओ कार्यालय पहुंचकर परिवार की सुरक्षा की मांग की। क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र ने बताया कि आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
---------
की गईं ये टिप्पणियां
वायरल फेसबुक पोस्ट पर विधायक समर्थक धीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने टिप्पणी करते हुए लिखा कि “तार्किक जवाब दो। व्यक्तिगत टिप्पणी करोगे तो उसमें तुमसे कई गुना आगे हूं। हिम्मत है तो घर आकर कहकर दिखाओ।” पोस्ट में जातिगत और पारिवारिक टिप्पणियां भी की गईं।
--------
सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक पर टिप्पणी बनी चर्चा

चतुर्भुजपुर गांव में मंगलवार को आयोजित भंडारे में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने विधायक को लेकर टिप्पणी की थी। मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए माइक छीन लिया। पूर्व प्रवक्ता पिंटू यादव ने इसकी पुष्टि की। कई लोग इसी विवाद को बाद की घटना की वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed