फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The message of patriotism resonated during the Tiranga Yatra.

Amethi News: तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

Thu, 13 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The message of patriotism resonated during the Tiranga Yatra.
अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में तिरंगा यात्राओं और रैलियों के जरिये राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और पूर्व सैनिकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



लोगों से 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई। बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैलियां निकालीं। हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। शिक्षकों ने उन्हें राष्ट्रध्वज के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की जानकारी दी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने देश के विकास, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता में भागीदारी का संकल्प लिया। सिंहपुर ब्लॉक से समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। इसके अलावा फुरसतगंज में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन







11 किलोमीटर निकाली बाइक रैली
संग्रामपुर। इंटर कॉलेज कालिकन के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बीईओ संग्रामपुर रीना वर्मा के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने बाइक रैली निकाली। यह रैली अमेठी से संग्रामपुर तक 11 किलोमीटर चली। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया।


छात्राओं ने निकाली यात्रा
जगदीशपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कस्बे की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राएं कतारबद्ध होकर आगे बढ़ीं और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाए। अध्यापिकाओं ने यातायात व्यवस्था संभाली। छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया।


मुसाफिरखाना में निकली तिरंगा यात्रा
मुसाफिरखाना। मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कौशल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा माइनर से गौरीगंज तिराहे तक गई। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना मजबूत करना है। जिला उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ल और नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
अमेठी। कस्बे में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कार्यालय पहुंची। टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला और सेपियन स्कूल के विद्यार्थी, पूर्व सैनिक, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल शामिल रहे। महेश सोनी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed