{"_id":"6a7d7efd35211d34d9026c85","slug":"video-video-taraga-ka-shana-ma-umaugdha-janasalb-shahatha-ka-blthana-ka-kaya-namana-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों के बलिदान को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों के बलिदान को किया नमन
तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीन रंग भारत की विविधता, त्याग, शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को गौरीगंज में निकली तिरंगा यात्रा ने इसी राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। हजारों हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे जिला मुख्यालय को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सब्जी मंडी तिराहे से निकली यात्रा का नेतृत्व जिले की प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आमजन तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा हनुमान तिराहे तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा का सबसे भावुक क्षण ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर देखने को मिला। यहां प्रभारी मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान लोगों ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प भी लिया।
यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, जिला उपाध्यक्ष आशा बाजपेई, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और ब्लाक प्रमुख उमेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर ध्वज फहराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।