{"_id":"69de91e02416e0f05d015aa8","slug":"the-public-arrived-eight-and-a-half-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1008-163371-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी से मंगलवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस के निरस्त होने और अन्य ट्रेनों के घंटों देरी से चलने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं।
नीलांचल एक्सप्रेस के निरस्त होने से गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। अचानक ट्रेन निरस्त होने से कई यात्रियों को टिकट निरस्त कराने या दूसरी ट्रेनों में जगह तलाशने के लिए भटकना पड़ा।
वहीं दानापुर से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस जो सोमवार रात 10:56 बजे गौरीगंज पहुंचने वाली थी, मंगलवार सुबह 07:28 बजे स्टेशन पहुंची। करीब साढ़े आठ घंटे की देरी के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर पूरी रात गुजारनी पड़ी। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी 50 मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से चलीं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। यात्रियों का कहना है कि लगातार ट्रेनों के लेट होने से उनके कामकाज और जरूरी कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते डाउन नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया।
Trending Videos