सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three people, including a mason, died in road accidents.

Amethi News: सड़क हादसों में राजमिस्त्री सहित तीन की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a mason, died in road accidents.
जामों के पूरा कलंदर अचलपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
जगदीशपुर/संग्रामपुर। बीते 24 घंटे में अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक राजमिस्त्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हुए हैं। कमरौली में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गढ़ा, रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर पूरे लाला श्रीरामगंज चौराहे और अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर संग्रामपुर के टीकरमाफी के पास यह हादसे हुए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos



लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार को कमरौली के गढ़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जामों के पूरा कलंदर अचलपुर गांव निवासी विजय भान (30), उनके चचेरे साले कमरौली के पूरे हरिलाल तिवारी पलिया पश्चिम निवासी सूरज (30) और बब्लू (22) घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने विजय भान को मृत घोषित कर दिया। सूरज की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बब्लू को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। बाइक कौन चला रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर सोमवार सुबह जगदीशपुर के पूरे लाला श्रीरामगंज चौराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में मोहनगंज के शंकरगंज निवासी सत्यम लोधी (20), दुर्गेश कुमार नाई (22) और विशाल (23) घायल हो गए। इनमें से सत्यम की मौत हो गई। दुर्गेश और विशाल को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर जगदीशपुर धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।


तीसरा हादसा अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर संग्रामपुर के टीकरमाफी बाजार के पास रविवार रात को हुआ। इसमें एसयूवी की चपेट में आई बाइक से बाइक सवार पीपरपुर के पठखौली निवासी राजमिस्त्री वीरेंद्र कुमार (30) घायल हो गए। हादसे के बाद एसयूपी चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वीरेंद्र को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


बिलख रहे परिजन, रिश्तेदार दे रहे सांत्वना
विजय भान के पिता जयकरन का सहारा छिन गया। छोटे बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब आखिरी सहारा भी चला गया। मां भाना और पत्नी अर्चना पर कार्तिक (9), नीतिक (6) और नित्यांशी (2) के जीवन यापन की जिम्मेदारी आ गई है। सत्यम की मौत से पिता गंगाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्यम उनका इकलौता बेटा था और कैटरिंग का काम करता था। वीरेंद्र की पत्नी ज्योति गर्भवती हैं। वह बिलख रही हैं। उनका दो साल का बेटा आरुष मां को रोता देख खुद भी रो पड़ता है। पिता विजय बहादुर और माता गुड्डा देवी के बुढ़ापे का सहारा छिन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed