{"_id":"69e7756840e069c3b70fbb52","slug":"video-video-cakabtha-vabhaga-ma-bharashhatacara-ka-varathha-ma-kasana-ka-paratharashana-pacayata-lgakara-uthaii-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, पंचायत लगाकर उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, पंचायत लगाकर उठाई
चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने गौरीगंज तहसील स्थित बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय (एसओसी) पर पंचायत लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने जगदीशपुर स्थित चकबंदी कार्यालय प्रथम में लंबे समय से तैनात कर्मी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग उठाई।
संगठन के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने जिला बंदोबस्त अधिकारी केलकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें जगदीशपुर के चकबंदी अधिकारी कैंप कार्यालय में वर्षों से कार्यरत नक्शानवीस के स्थानांतरण की मांग की गई। किसानों का आरोप है कि संबंधित कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त है और सेवा नियमों का उल्लंघन कर रहा है। किसानों ने बताया कि रसूलपुर ग्राम सभा में चकबंदी प्रक्रिया लंबे समय से धीमी गति से चल रही है, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने 15 जून तक कब्जा परिवर्तन कर प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की। महोना पश्चिम चकबंदी कार्यालय में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया। किसानों का कहना है कि वहां किसानों की बजाय जमीन कारोबारियों का जमावड़ा लगा रहता है और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। किसानों ने महोना पश्चिम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने और चकबंदी से प्रभावित किसानों के गेहूं बिक्री के लिए समय से सत्यापन कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान प्रदीप कुमार पाठक, आजाद अहमद, फिरोज अहमद, करमचंद कोरी, शिवकुमार मिश्र समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।