{"_id":"69e775597e66c63e41050ed4","slug":"video-video-thhal-oura-taja-thhapa-aakha-ka-pahaca-raha-nakasana-vashashhajania-na-tha-savathhana-ka-salha-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धूल और तेज धूप आंखों को पहुंचा रहे नुकसान, विशेषज्ञ ने दी सावधानी की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धूल और तेज धूप आंखों को पहुंचा रहे नुकसान, विशेषज्ञ ने दी सावधानी की सलाह
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अब रोजाना 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि एक सप्ताह पहले यह संख्या 35 से 40 थी। मौसम में बदलाव, गर्म हवा, धूल और तेज धूप इस समस्या के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव वैश्य ने बताया कि मौसम बदलने पर वातावरण में धूल कण, पराग और कटाई-मड़ाई से प्रदूषण बढ़ गया है। इससे आंखों में एलर्जी के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या भी देखी जा रही है, जो उम्र और मौसमी असर से बढ़ती है।
मरीजों में आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना और खुजली जैसे लक्षण सामान्य रूप से मिल रहे हैं। कई लोग सुबह उठते ही इन दिक्कतों से परेशान रहते हैं। डॉक्टर ने सलाह दी कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए, जिससे राहत मिलती है। बाहर निकलते समय सन ग्लास का प्रयोग करने से धूल और तेज धूप का असर कम होता है।
बरतें यह सावधानियां
आंखों को रगड़ने से बचें, इससे संक्रमण बढ़ सकता है। अगर समस्या दो-तीन दिन तक बनी रहे तो चिकित्सक से परामर्श लें। ठंडी सिकाई या साफ कपड़े से पोंछना लाभकारी है, लेकिन बिना सलाह दवा का उपयोग न करें। अस्पताल का नेत्र विभाग जांच और उपचार के लिए तैयार है। साथ ही विटामिन ए युक्त आहार लेने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।