{"_id":"6a3440e48c392c1c67086afd","slug":"villagers-demonstrated-at-the-block-headquarters-amethi-news-c-96-1-ame1024-168545-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के ब्लॉक परिसर में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संग्रामपुर। सरैया कनू ग्रामसभा के दूबेपुर कुर्मियान और दूबेपुर पंडितान के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। शिकायतकर्ता शेषमणि तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने गांव तक पक्का मार्ग बनवाने की मांग की।
जोखू प्रसाद तिवारी, राजाराम तिवारी, गोकुल प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद, मनोज तिवारी, विमल तिवारी, शुभम तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, कमलेश तिवारी, रामसेवक तिवारी, अनिल तिवारी, ओम तिवारी आदि का कहना है कि करीब 40 परिवारों की आबादी आज भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित है। बरसात के दिनों में कच्चा मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। बुधवार को भी बीडीओ के नाम एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र सौंपा गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में नाराजगी है। बीडीओ आकांक्षा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मौके का निरीक्षण कर समस्या की जांच की जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई कर सड़क निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।