{"_id":"69f1004ae0b96d62f60bd6d4","slug":"woman-hit-by-vehicle-while-crossing-road-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-164526-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आई महिला, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। रामशाहपुर गांव निवासी फूलकली (35) मंगलवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पैदल पार करते समय कस्थुनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कस्थुनी गांव निवासी रामलली के मुताबिक उनकी भाभी फूलकली मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड देने आ रही थीं। गांव के पास गुजरने वाले हाईवे को पैदल पारकर वह दूसरी ओर जा रही थीं। इसी दौरान वह हाईवे पर गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिलख रहे परिजन
फूलकली की मौत के बाद मां भानमता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा शनि मां की मौत से बिलख रहा है। पति राजकुमार गमगीन हैं। पिता भगवानदीन भी लोगों को देखकर फफक कर रोते रहे। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
Trending Videos