{"_id":"6a319cda103d7c49a4043fd7","slug":"youths-body-found-600-meters-from-home-murder-suspected-amethi-news-c-96-1-ame1002-168432-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर से 600 मीटर दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर से 600 मीटर दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर स्थित मिश्रौली गांव के लाल का पुरवा में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगदीशपुर। मिश्रौली गांव के लाल का पुरवा निवासी प्रमोद पासी (21) का शव मंगलवार सुबह घर से करीब 600 मीटर दूर नैया नाला के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक सोमवार को काम की तलाश में लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मानमनौवल के बाद रिपोर्ट की प्रति मिलने पर करीब एक घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8:16 बजे प्रमोद ने छोटे भाई दिलीप के मोबाइल पर फोन कर बताया था कि उसे पीटा गया है और उसकी जान को खतरा है। उस समय परिवार के लोग उसकी बात पूरी तरह समझ नहीं सके। वहीं मंगौली निवासी एक रिश्तेदार ने बताया कि प्रमोद के मोबाइल पर कॉल करने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और दोबारा फोन न करने की चेतावनी दी।
मंगलवार सुबह बड़े भाई प्रदीप ने हुसैनगंज कला स्थित हाईवे पुल के नीचे नाले के किनारे झाड़ियों में प्रमोद का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और 1100 रुपये बरामद हुए, जबकि एक जूता कुछ दूरी पर मिला। पिता जगन्नाथ का कहना है कि बेटे के शरीर का रंग काला पड़ गया था और जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
देर शाम शव पहुंचने के बाद परिजन आ
क्रोशित हो गए और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। करीब एक घंटे बाद रिपोर्ट की प्रति मिलने पर अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रमोद का शव देखते ही मां कुंवारा देवी बिलखते हुए उसे पुकारती रहीं, जबकि पिता जगन्नाथ की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बड़े भाई प्रदीप, छोटे भाई दिलीप, भाभी बेबी और भतीजे दिव्यांश का रो-रोकर बुरा हाल था। माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।