सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A solid waste plant will be built at a cost of 11 crore.

Amroha News: 11 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा साॅलिड वेस्ट प्लांट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A solid waste plant will be built at a cost of 11 crore.
विज्ञापन
अमरोहा। अब शहर के कूड़े का निस्तारण भी उसी दिन हो जाया करेगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने 11.42 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जिससे साॅलिड वेस्ट प्लांट लगवाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा और लोगों को फायदा मिलेगा।
Trending Videos

शहर में लंबे समय कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट का प्रस्ताव चल रहा है लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल सकी। अब नगर पालिका ने 11 करोड़ 42 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसके निर्माण से कूड़ा निस्तारण आसानी से हो जाया करेगा। इससे शहर के लोगों को फायदा मिलेगा। शहर से कई क्विंटल कूड़े का उठान होता है। प्लांट लगने के बाद उसी दिन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। कांठ रोड पर साॅलिड वेस्ट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरु कराया जाएगा। यह प्रक्रिया वर्ष 2019 से चल रही है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली। पालिका प्रशासन ने एक बार फिर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। कांठ रोड पर 32 बीघा जमीन में इस प्लांट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि 11.42 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसकी मंजूरी मिलते ही साॅलिड वेस्ट प्लांट का काम शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed