{"_id":"69d76c8677519927d4001eda","slug":"amroha-six-year-old-child-drowns-in-pond-body-recovered-after-20-hours-family-members-wail-upon-sight-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: तालाब में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव, देखते ही बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: तालाब में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव, देखते ही बिलख पड़े परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगावां सादात
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
नाैगावां सादात में डूबने से छह साल की बच्चे की जान चली गई। उसकी खोजबीन में दो दिन से एसडीआरएफ की टीम लगी थी। शव को बाहर निकालते ही परिजन बिलख पड़े।
बच्चे के डूबने के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गांव बीलना में छह वर्षीय मासूम आतिफ की तालाब में डूबकर मौत हो गई। करीब 20 घंटे तक चली खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने बच्चे का शव को तालाब से बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos
गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ जलाल कबाड़ का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी उजमा के अलावा तीन बेटे हैं। तीन बेटों में मंझला बेटा आतिफ बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास साइकिल चला रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात करीब दस बजे उसकी साइकिल गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे खड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ रातभर बच्चे की तलाश करती रही।
बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया और प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तालाब से आतिफ का शव बरामद कर लिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां उजमा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक दो साल पहले आतिफ की बहन की भी बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बच्चा तालाब की ओर जाते हुए दिखाई दिया है और प्रथमदृष्टया मामला डूबने का लग रहा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।