सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Video of Swar MLA Shafiq Ahmeds Son Viral, Constables Seen Opening Car Door Manner Doormen

Rampur: स्वार विधायक शफीक अहमद के बेटे का फिर वीडियो वायरल, दरबान के अंदाज में सिपाही खोल रहे गाड़ी का दरवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार(रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 09 Apr 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे उमैर अंसारी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सिपाही उनकी कार का दरवाजा खोलता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर सुरक्षा कर्मियों के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विधायक ने वीडियो को पुराना और एआई से बना बताया।

Rampur: Video of Swar MLA Shafiq Ahmeds Son Viral, Constables Seen Opening Car Door Manner Doormen
स्वार विधायक की पुत्र का वीडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर के स्वार से अपना दल एस के विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे उमैर अंसारी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उमैर एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचते हैं तो दरबान के अंदाज में साथ चल रहा एक सिपाही दौड़कर गाड़ी का दरवाजा खोलता है।

Trending Videos


विधायक पुत्र के स्वार सीएचसी के निरीक्षण और प्रभारी की कुर्सी पर बैठने की वीडियो क्लिप से शुरू हुई चर्चाएं थमने से पहले एक और वीडियो सामने आ जाने से सोशल मीडिया पर कमेंट का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वीडियो को फेसबुक पर डालने वाले शख्स ने लिखा है कि यह हैं स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक शफीक अंसारी के सुपुत्र उमैर अंसारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी सुरक्षा में दो सुरक्षा कर्मी लगे हैं, जो कि इनकी गाड़ी का गेट खोलकर माननीय को गाड़ी में बैठा रहे हैं। क्या यह आधिकारिक रूप से इनकी सुरक्षा में लगे हैं या फिर माननीय विधायक की सुरक्षा में नियुक्त किए गए सुरक्षा कर्मी हैं, यह जांच का विषय है।

हमें ऐसा प्रतीत होता है कि सिर्फ आम जनता के बीच माहौल बनाने के लिए इनका (सुरक्षा कर्मी का) दुरुपयोग किया जा रहा है। विनम्रता पूर्वक आग्रह है पुलिस अधीक्षक महोदय रामपुर से कि उक्त प्रकरण पर संज्ञान लेने का कष्ट करें।दूसरी ओर, विधायक शफीक अहमद अंसारी ने इसे पुराना वीडियो बताया।

यह भी कहा कि यह एआई से बना हुआ वीडियो है। बेटे के सीएचसी के निरीक्षण के वीडियो के सवाल पर कहा कि उनके पास सीएचसी की समस्याएं आईं थीं। कहा- मैंने ही बेटे को वहां भेजा था। सीएचसी प्रभारी ने सम्मान में दूसरी कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया तो वह दूसरी कुर्सी पर बैठ गए। वह प्रभारी की कुर्सी पर नहीं बैठे।

Rampur: Video of Swar MLA Shafiq Ahmeds Son Viral, Constables Seen Opening Car Door Manner Doormen
रामपुर के स्वार सीएचसी में अभिलेखों को देखता विधायक का बेटा - फोटो : संवाद

विधायक पुत्र के कुर्सी पर बैठकर दिशा निर्देश देने के मामले में सीएचसी प्रभारी से पूछताछ
विधायक पुत्र उमैर अंसारी के सीएचसी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर दिशा निर्देश देने के मामले में दो सदस्यीय टीम ने स्वार सीएचसी पहुंकर करीब एक घंटे तक प्रभारी से बंद कमरे में पूछताछ की। बुधवार को दो सदस्यीय टीम में पहुंचे डॉ. आरके वर्मा और डॉ. सत्यमूर्ति तोमर ने स्वार सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार चंदेल से बंद कमरे में पूछताछ की।

जांच के बाद टीम के सदस्यों से जानकारी मांगी गई तब उन्होंने बताया कि जांच की गई है। रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की जाएगी। गौरतलब है कि तीन अप्रैल को स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे उमैर अंसारी सीएचसी पहुंचे थे।

इस दौरान उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद था। वहां पर सीएचसी प्रभारी की कुर्सी बैठकर दिशा निर्देश देते हुए विधायक पुत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी थी।

मामले को तोड़ मरोड़कर विरोधियों ने अनावश्यक रूप से तूल दिया है। मैं उस दिन बाहर था, इसलिए मरीजों से मिली शिकायतों की जानकारी लेने के लिए अपने बेटे को भेजा था, न कि किसी प्रकार का औपचारिक निरीक्षण कराया गया। यदि कोई उनके बेटे का सम्मान करता है तो इसमें किसी को क्या दिक्कत है। - शफीक अहमद अंसारी, विधायक स्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed