{"_id":"69d7b8d460f613a6e409e1b4","slug":"video-two-high-tension-lines-running-through-sports-ground-not-removed-even-after-four-years-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद नहीं हटाईं खेल के मैदान से गुजर रहीं दो हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद नहीं हटाईं खेल के मैदान से गुजर रहीं दो हाईटेंशन लाइन
Vimal Sharma
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:03 PM IST
Link Copied
गजरौला में खेल के मैदान ऊपर से मूलकटा में गुजर रहीं बिजली की दो हाईटेंशन लाइनों को चार साल बाद भी नहीं हटाया गया। उनके कारण खिलाड़ियों के साथ हादसे का डर बना रहता है। हवा चलने या आसमान में बादल होने पर खिलाड़ी दहशत के चलते मैदान में खेलने नहीं जाते।
मूलकटा गांव जलालपुर कलां ग्राम पंचायत का मजरा है। जिसमें इस समय खेल का पांच बीघे रकबे में फैला शानदार मैदान है। चार साल पूर्व गांव में बाेंगे, बिटौरे और कूड़ी के ढेरों को हटाकर इसे तैयार किया गया था। बच्चों को खेलने और नौकरी की तैयारी कर रहे गांव के युवाओं को कसरत करने, दौड़ लगाने आदि के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इस उद्देश्य से मैदान बनाया गया था। ग्राम प्रधान बंटी यादव के प्रयास से मनरेगा ने भी इस पर काम किए। मगर मैदान के ऊपर से गुजर रहीं बिजली की दो लाइन इसकी उपयोगिता को छीन रही हैं। गांव निवासी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र यादव, नर सिंह, सरस कुमार, सोविंदर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि मैदान के ऊपर से गुजर रहीं दो हाईटेंशन लाइनों के कारण गांव के लोग न तो खुद मैदान में जाते हैं और न ही अपने बच्चों को भेजते हैं। तेज हवा चलने या आंधी आने पर दोनों लाइनों के तार टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान बंटी यादव का कहना है कि उन्होंने लाइन हटवाने के लिए काफी भागदौड़ की। पत्र भी लिखे, लेकिन नतीजा सिफर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।