सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused arrested for shooting himself to get his wife to return.

Amroha News: पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for shooting himself to get his wife to return.
हसनपुर। पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का पर्दाफाश किया है। पत्नी से हुए घरेलू विवाद के बाद सहानुभूति बटोरने के लिए खुद को गोली मारकर अज्ञात बदमाशों पर झूठा आरोप लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि माछरा भगवानपुर गांव के तेजपाल ने 24 जून को तहरीर दी थी कि उसके भाई मनोज को अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन जब घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्यों का विश्लेषण हुआ, तो पूरा मामला फर्जी निकला। सीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी से उसका घरेलू विवाद चल रहा था। करीब एक महीना पहले वह मायके चली गई थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। 23 जून को जब पत्नी अपने भाई के साथ दिल्ली रहने चली गई, तो मनोज बुरी तरह परेशान हो गया। शराब के नशे में पत्नी को वापस बुलाने और उसकी सहानुभूति पाने के उद्देश्य से उसने अपने ही तमंचे से बाएं हाथ में गोली मार ली और भाई को झूठी कहानी सुना दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाग की झाड़ियों से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed