{"_id":"6a3d891747629a24ea0fbb14","slug":"dogs-attack-girl-playing-outside-her-home-condition-critical-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-166825-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझारी। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को कस्बा उझारी में कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रही एक 10 वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चकोरी निवासी रश्मि देवी अपनी 10 वर्षीय बेटी चांदनी के साथ इन दिनों अपने मायके कस्बा उझारी में गई हुई थी। बृहस्पतिवार को चांदनी घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने बमुश्किल कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई, लेकिन तब तक बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है।